राज्य में एक बार फिर जीत का परचम लहरायेगी भाजपा : चीमा

Spread the love

काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि भाजपा राज्य में एक बार फिर जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने दावा किया पार्टी पहले से भी अधिक सीटें हासिल कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। शनिवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि सर्वे से मिल रही जानकारी के मुताबिक, देशभर के साथ ही राज्य में भी भाजपा का ग्राफ काफी ऊंचाई पर है। अन्य कोई भी दल भाजपा के सामने टिक नहीं पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संचालित की जा रही जनहितकारी योजनाओं से लोग प्रभावित हैं। राज्य में युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी आमजन के दिलों-दिमाग पर छाये हुए हैं। आने वाले समय में जनता को इन योजनाओं का खासा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री धामी के विचारों, नीतियों व प्रदेश हित में बनाई जा रहीं योजनाओं को लोग पसंद कर रहे हैं। जनता को मुख्यमंत्री धामी पर पूरा भरोसा व विश्वास है। काशीपुर विधानसभा में भी भाजपा नंबर वन पर है। विधानसभा सीट से अगला विधायक भाजपा का ही चुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *