आसमान में छाया कोहरा, अलाव का लिया सहारा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को पूरे दिन आसमान में कोहरा छाया हुआ था। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं, नगर निगम भी शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने की तैयारी कर रहा है।
बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते ही कोहरा और तेजी से बढ़ने लगा। जिसके बाद लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। ठंड से सबसे अधिक परेशानी शहर में बेसहारा घूमने वाले लोगों को उठानी पड़ी। दरअसल, ठंड बढ़ने के साथ ही नगर निगम की ओर से शहर में जगह-जगह चौराहों व बेस अस्पताल में अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन, अभी तक क्षेत्र में अधिक ठंड न होने के कारण अलाव नहीं जल रहे थे। ऐसे में अब नगर निगम ने भी ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक अच्छी धूप खिलने के कारण ठंड का प्रकोप अधिक नहीं था। कोहरा आने के कारण अचानक ठंड बढ़ी है। जल्द ही निगम क्षेत्र में मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *