भोजनमाताओं ने बैठक में की लंबित मांगों पर चर्चा

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन टिहरी शाखा की भोजनमाताओं ने सीटू के नेतृत्व में बैठक कर मानदेय बढ़ाने तथा सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है।
रविवार को जाखणीधार ब्लक के टिपरी में उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन की ब्लक इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन की सदस्य रीना देवी ने कहा कि भोजनमाता लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग करती आ रही हैं, लेकिन उनकी मांग का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने भोजनमाताओं को काम से न हटाने की अपील। कहा कि बीते 15 से 20 वर्षों से भोजनमाता स्कूलों में भोजन बनाने का काम कर रहीं है। भोजनमाताओं को हटाया जाना उनके साथ न्यायोचित नहीं होगा। बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा, जिला सचिव चिंतामणी थपलियाल, सुषा देवी, रजनी देवी, आशा देवी, रानीदेवी, राजी देवी, मधु देवी, कौशल्या देवी, प्यारी देवी, बिकरा देवी, आशा देवी, रीना देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *