लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर धधका जंगल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार बढ़ रही गर्मी का असर जंगलों पर भी देखने को मिल रहा है। चढ़ रहे पारे के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर जंगल में लगी आग से सैकड़ों क्षेत्र में फैली वन संपदा जल कर खाक हो गई। दमकल व वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गुरुवार शाम लक्ष्मणझूला से अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद कोटद्वार वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर उन्हें जंगल में आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दी। घटना की सूचना उन्होंने फोन पर तुरंत कोटद्वार में दमकल टीम को दी। मौके पर पहुंची दमकल व वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसके उपरांत दमकल व वन विभाग की ओर से आमजन को जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहीं भी आग की घटना होने पर तुरंत दमकल व अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *