कलोनी में घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Spread the love

पौड़ी। सीएमओ कार्यालय के पास की कलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े एक गुलदार के शावक के घुस जाने से अफरा तफरी मच गई। गुलदार का शावक यहां पर एक नाले में फंस गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने गुलदार के शावक को बेहोश कर उसका रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार का स्वास्थ्य जांचने के बाद गुलदार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के पास कलोनी में एक घर में गुलदार का शावक नाले में फंस गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। जिस पर रेंजर पौड़ी अनिल भट्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग का रेस्क्यू किया। रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार के शावक का रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया कि गुलदार के शावक की उम्र करीब डेढ़ साल है। बताया कि गुलदार के शावक की स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां पर दो शावक व एक मादा गुलदार घूमते हुए दिख रही है। रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि यहां पर वन विभाग की टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। गश्त लगातार जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *