वन विभाग टीम ने फंदे में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ा

Spread the love

रुद्रपुर। कोटखर्रा क्षेत्र में खेत किनारे झाड़ियों में शिकारियों के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। सुबह जब ग्रामीणों ने तेंदुए को फंसे देखा तो वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अपरेशन चलाकर तेंदुए को सकुशल जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार शिकारी ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए हरीश टाकुली के खेत किनारे झाड़ियों में फंदा लगा रखा था। शुक्रवार रात फंदे में तेंदुआ फंस गया। शनिवार को हरीश टाकुली जब खेत पर पहुंचे, तो उन्हें झाड़ियों में तेंदुआ फंसा दिखाई दिया। तेंदुआ फंसने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को बेहोश कर फंदे से आजाद किया। इसके पश्चात तेंदुए को पिंजरे में बंद कर सकुशल जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में एसडीओ अनिल कुमार जोशी, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार जोशी समेत वन कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *