द्वारीधार के जंगलों की आग को फायर ब्रिग्रेड व वन विभाग की टीम ने बुझाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी क्षेत्र में आए दिन जंगलों की आग से तापमान में बढ़ोत्तरी होने से जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को शहर के सर्किट हाउस से सटे द्वारीधार के सिविल जंगलों में आग लग गई। फायर ब्रिग्रेड व वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार की दोपहर को सर्किट हाउस के पास द्वारीधार के जंगलों में शरारत्ती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे चारों ओर धुंआ होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी के रेंजर मनोज रावत ने बताया कि द्वारीधार के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड के साथ मिलकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का सहयोग करने व आग लगाने वाले शरारत्ती तत्वों की सूचना विभाग को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *