गुलदार के हमले से वनकर्मी घायल

Spread the love

कालागढ़ टाइगर रिजर्व की अजनाला रेंज में गश्त कर रहा था वनकर्मी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट की अजनाला रेंज में गुलदार ने गश्त कर रहे एक वन कर्मी पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल वन कर्मी को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, अदनाला रेंज की मुंडियापानी बीट में तैनात वन कर्मी बृजमोहन सिंह मंगलवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ गश्त पर निकला था। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब मुंडियापानी कक्ष संख्या एक में अचानक झाड़ियों में छुपे एक गुलदार ने बृजमोहन पर हमला कर दिया। गुलदान ने बृजमोहन पर सामने से हमला करते हुए उसके सिर पर नाखून गाड़ दिए। हमले में बृजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और उसने गुलदार के मुंह पर अपने हाथ में पकडा डंडा घुसा दिया। इस दौरान साथ में मौजूद अन्य साथियों ने भी शोर मचाते हुए गुलदार को मौके से भगाया। हमले के बाद गुलदार जंगल की ओर झाड़ियों में भाग गया। अन्य वन कर्मी बृजमोहन को लेकर मुंडियापानी चौकी पहुंचे, जहां से उसे उपचार के लिए उसे कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *