सर्दी के मौसम में भी धधक रहे दीवा रेंज से सटे जंगल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जहां एक ओर ठंड से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रखा है, वहीं बीरोंखाल ब्लॉक के अन्तर्गत दीवा रेंज से सटे खितोटिया के जंगल दो दिनों से सर्दी के मौसम में भी धधक रहे है, लेकिन वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। जंगल की आग से वन विभाग की लाखों की वन संपदा से खाक हो गई हैं। उधर, गढ़वाल डीएफओ मुकेश कुमार इस आग की कंट्रोल बार्निंग बता रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि अगर किसी ने यह आग लगाई है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह, दिनेश सिंह, आलम सिंह ने बताया कि दीवा रेंज से सटे हुए खितोटिया के जंगल बुधवार दोपहर से लेकर रात भर तक आग से धधकते रहे, जिससे वन विभाग की कई हेक्टेअर वन भूमि इसकी चपेट में आ गई है। आग से चीड़, बुरांश, बांज के हरे भरे पेड़ जल कर राख हो गए हैं। वनाग्नि के कारण घुरड़, काखड़, सूअर आदि जंगली जानवर गांव की ओर रुख करने लगे हैं। ग्रामीणों, जनप्रतिधियों में भी विभाग की उदासीनता के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना हैं जंगलों में लगी आग से उनके पशुओं की चारा पत्ती की समस्या अभी से खड़ी हो गई हैं। यदि विभाग आग को काबू नहीं कर सका तो आग धीरे-धीरे आग गुजडु, चौंडी की ओर बढ़ जाएगी। उधर, धुमाकोट रेंज अधिकारी महेन्द्र रावत ने बताया कि दीवा रेंज के जगंल आग लगने की जानकारी मिल गई है। मौके पर टीम भेज दी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र आग काबू कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *