मंदिर समिति की पूर्व कार्यकारिणी रहेंगी यथावत

Spread the love

नई टिहरी : प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा पट्टी के आराध्य देवता कोटेश्वर महादेव मंदिर समिति की गुरुवार को मंदिर परिसर में बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से समिति की पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव के अनुसार जब तक मंदिर का भव्य निर्माण नहीं हो जाता तब तक लुदरी दत्त नौटियाल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नौटियाल ने अपनी पैतृक 4 नाली भूमि मंदिर समिति को दान देने की घोषणा भी की। बैठक में मंदिर के पास एक अतिथि गृह के निर्माण पर भी चर्चा हुई। एक स्वर में मंदिर तक सड़क पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मंदिर समिति में मातबर सजवाण सचिव, सुरेश रावत कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर पैन्यूली प्रवक्ता, लेखपाल राणा सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को यथावत रखा गया है। बैठक में यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व प्रधान जीत सिंह रावत, महेश प्रसाद व्यास, प्रधान सुरेंद्र दत्त नौटियाल, मातबर सिंह पंवार, चंद्रभूषण व्यास, सिरताज सिंह सजवाण, सुंदर लाल आर्य, प्रेम लाल, रामकुंवर सेमवाल, बचन लाल, जयवीर सजवाण, लक्ष्मी प्रसाद, मानवेंद्र पंवार मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *