जल्द हो केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास

Spread the love

पूर्व सैनिकों ने दिया वन एवं पर्यावरण मंत्री को पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत से मुलाकात करते हुए जल्द केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास की मांग की है। कहा कि स्थानीय जनता पिछले कई वर्षो से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की मांग कर रही है।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत को दिए पत्र में पूर्व सैनिकों ने बताया कि क्षेत्रीय जनता लगातार कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की मांग कर रही है, लेकिन पूर्व में आश्वासन के बाद भी अब सरकार केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण नहीं करवा पाई। कहा कि विगत माह हल्द्वानी में हुई बैठक में मुख्यालय से आये हुए पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में अब सरकार को भूमि पर भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू करना चाहिए। बैठक में कै.सीपी डोबरियाल,अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी,जीएस नेगी,कै.एस नौगाई, कै.सीपी धूलिया, सुरेश रावत,जी.के बड़थ्वाल उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *