ग्रेफ के जवान का राजकीय सम्मान के साथ गंगा तट हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

नई टिहरी। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक होने से निधन होने पर ग्रेफ के जवान जवाहर सिंह रावत का गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चंबा से पहुंचे पुलिस के जवानों ने दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ग्रेफ- बीआरओ -7 आरसीसी अरुणाचल प्रदेश में तैनात भरपूर पट्टी पाली गांव निवासी जवाहर सिंह (54) की बीती 15 जुलाई सायं को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से जॉलीग्रांट लाया गया, जो देर सायं उनके गांव पाली पहुंचा। तिरंगे में लिपटा बीआरओ के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत जवान की पत्नी रुकमा देवी, इकलौते बेटे गौरव, भाई सरदार सिंह, बहनोई कमल सिंह के आंसू नहीं थम पाये। तीन महीने पहले ही जवाहर सिंह घर आये थे, और सभी से खुशी-खुशी विदा लेते ड्यूटी पर गए थे। दिवंगत जवान के पिता पुष्कर सिंह भी ग्रेफ में थे, उनकी भी अचानक ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को गंगा तट स्थित बागेश्वर पैतृक घाट पर दिवंगत जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुत्र गौरव ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मौक पर तहसीलदार एसएस कठैत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान पाली महेंद्र सिह, ग्राप्र. भरपूर धर्म कुमार, पूर्व क्षेपंसजगदीश चन्द्र आर्य सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *