कांग्रेस में देवभूमि की बेटियों का भविष्य सुरक्षित रू डिसूजा

Spread the love

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि तन-मन और धन से कांग्रेस की सेवा करने में महिलाएं लगी हैं। अगर हमारा मन और हमारा तन जो अच्टे विचार सोचता है वही कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आज बेटियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उनके जीवन से आज भी लोग खेल रहे हैं, जिसको कांग्रेस सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी और किसान विरोधी कानून को लाई, लेकिन महिलाओं ने भी लड़ाई लड़ी, जिसके चलते सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करती है। रविवार को आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देवभूमि की महिला 10 साल पहले चुनाव में काम करने आई थी तब देखा कि महिला किसी से कम नहीं है। उन सभी को प्रणाम करते हैं। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा भाजपा तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। इस सरकार में महंगाई और अधिक बढ़ती जा रही है। महिलाओं के घर की रसोई का बजट बिगड़ा है और स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। भाजपा ने देश की संपत्ति को बेचने का काम किया है। उन्होंने सभी किसानों को मंच से सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने किसान विरोधी कानून का विरोध किया है। उनके विरोध के आगे सरकार को झुकना पड़ा। कहा कि देवभूमि में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रियंका गांधी ने मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है। यह पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए है। महिलाओं ने अन्याय के खिलाफ लड़ने की सोच बना ली है। उत्तराखंड के लिए वह लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। यहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रभारी हरमिंदर कौर, महिला जिलाध्यक्ष मोनिका ढाली, सरिता, शिल्पी अरोरा, प्रदेश सचिव कोमल शर्मा, गदरपुर से रीना कपूर, ममता हाल्द्वार, काशीपुर जिलाध्यक्ष उमा वात्सल्य, गीता चौहान, हल्द्वानी से संजय राधाकोटी समेत तमाम महिला पदाधिकारी और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *