कोटद्वार-पौड़ी

कूड़ेदान गायब, शहर में फैली गंदगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लगे अधिकांश कूड़ेदान हुए गायब
नगर निगम की लापरवाही से स्वच्छता अभियान को लगा रहा पलीता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भले ही नगर निगम शहर को स्वच्छत व सुंदर बनाने के लाख दावें कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अधिकांश कूड़ेदान गायब हो चुकी हैं। नतीजा सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम कूड़ेदानों की सुध लेने को तैयार नहीं है।
कुछ वर्ष पूर्व नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पचास से अधिक कूड़ेदान लगाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश कूड़ेदान गायब हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में अधिकांश लोग सड़कों पर कूड़ा डाल रहे हैं। स्थानीय निवासी मयंक कुमार, रघुवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम बनने के बाद उन्हें कोटद्वार के बेहतर विकास की उम्मीद थी, लेकिन नगर निगम कूड़े की समस्या का भी निराकरण नहंीं कर पा रहा है। सार्वजनिक स्थानों से कूड़ेदान गायब होने के कारण कई लोग सड़क पर ही कूड़ा डाल देते हैं। नगर क्षेत्र में लगाए गए कूड़ेदान कहां गए इसका निगम के पास कोई जवाब नहीं है। कई स्थानों पर केवल कूड़ेदान के स्टेंड ही नजर आते हैं। कहा कि पूर्व में क्षेत्रवासी शहर में कूड़ेदान लगवाने के लिए नगर निगम को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क किनारे लगने वाले कूड़े के ढेर से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आसपास रहने वाले लोगों को हर समय संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। पूरे दिन आवारा पशु कूड़े के आसपास घूमते रहते हैं।
बॉक्स समाचार
नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने के लिए कुछ माह पूर्व नगर निगम ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही थी, लेकिन शहर के मुख्य चौराहों व सड़क किनारे कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नजर नहीं आ रहे। शाम ढलते ही कई लोग घरों का कूड़ा सड़क किनारे डाल देते हैं। ऐसे में कैसे स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जाएगा यह बड़ा सवाल है।
—————-
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क किनारे कूड़ेदान लगाना जरूरी है, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
हेमलता नेगी, महापौर कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!