तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकडक़र करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग

Spread the love

नवगछिया , जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने तीन बच्चों की मां की एक कुंवारे लडक़े से शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। महिला 3 बच्चों की मां है और वो अपने पति को छोड़ चुकी है। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। शादी के बाद महिला को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया। मामला नवगछिया के हडिय़ा पट्टी बाजार इलाके का है। लडक़े का नाम शिव मंडल है, जो गोड्डा का रहने वाला है। वहीं, महिला लखीसराय की रहने वाली है। पांच साल से था अफेयर
जानकारी के मुताबिक, शिव का ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है। 5 साल पहले पहली बार जब शिव आया था, तब महिला से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों के अफेयर को अब 5 साल हो चुके हैं। महिला अब शिव के साथ ही अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था। यहां से शिव और महिला झारखंड के लिए निकल गए। वे दोनों नवगछिया स्टेशन से झारखंड के लिए ट्रेन पकडऩे वाले थे।
भीड़ ने पकडक़र करा दी शादी
निकलने से पहले ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा देख भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया। महिला से पूछा गया, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए। यहां मंदिर के पुजारी ने भीड़ समेत महिला और लडक़े को बाहर भेज दिया। इसके बाद भीड़ के दबाव में बीच सडक़ पर शिव से महिला की मांग में सिंदूर डलवाया गया। दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति दी और शिव ने कहा कि वो अब महिला को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *