कूलर से बच्ची को लगा करंट, हालत गंभीर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव में एक बच्ची करंट लगने से बेहोश हो गई। गंभीर हालत में उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लकड़ी पड़ाव निवासी आसिफ ने बताया कि उसकी सात वर्ष की पुत्री आलिया बीते बुधवार शाम को घर के आंगन में खेल रही थी। तभी आंगन के पास लगे कूलर के पास उसकी गेंद चली गई। गेंद को उठाते समय उसका हाथ कूलर पर लग गया। कूलर पर हाथ लगते ही उसे करंट का बड़ा झटका लगा और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे बेस अस्पताल में लेकर आए। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *