देसी-विदेशी पर्यटकों की आमद से फिर लौटी रौनक

Spread the love

ऋषिकेश()। मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ देश-दुनिया से पर्यटकों की भीड़ ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में जुटनी शुरू हो गई है। विदेशी पर्यटक यहां योग, आध्यात्म और सुकून की तलाश में पहुंच रहे हैं, जबकि देसी पर्यटक साहसिक पर्यटन राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग के लिए आ रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से निर्भर कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान दिख रही है। इन दिनों ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की आमद तेजी से बढ़ रही है। रसिया, अमेरिका, जर्मनी समेत विभिन्न देशों से पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे सभी क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़भाड़ से गुलजार दिख रहे हैं। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से भी पर्यटक आ रहे हैं। इन पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र कौड़ियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग बना हुआ है। राफ्टिंग की ओर खींचाव सहासिक पर्यटन के रोमांच का अनुभव के साथ गर्म होता मौसम भी है। वह दिन में चटक धूप के बीच नीरगड्ढ और पटना वाटर फाल तक पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारी वैभव थपलियाल ने बताया कि अभी पर्यटक अच्छी खासी तादाद में आने शुरू हो गए हैं। मार्च से लेकर जून तक यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ेगी। बताया कि जैसी स्थिति फिलहाल दिख रहे है, उससे जाहिर है कि इस सीजन में स्थानीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं, सहासिक पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को 454 पर्यटकों ने राफ्टिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *