047 तक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर कांडली पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन भी किया। वहीं लोगों ने भी कार्यक्रम के दौरान इन स्टालों से प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी व लाभ भी लिया। बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन किट भी वितरित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुवात की गई है। कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हमारा लक्ष्य है और इसमें हर किसी को भागीदारी करनी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश की कमान संभालते ही कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। आज बेटियां फाइटर प्लेन चला रही हैं। हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कहा कि वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में दर्जाधारी डा़ देवेंद्र भसीन, वीडीओ सहसपुर सोनम गुप्ता, जिला संयोजक रतन चौहान, ग्राम प्रधान लव कुमार, मंजू देवी, भावना, और वंदना ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *