वर्षों से लटकी पेयजल योजना को सरकार ने दी सहमित

Spread the love

काशीपुर। पिछले कई वर्षों से लटकी फेज टू की पेयजल योजना को प्रदेश सरकार ने सहमति दे दी है। इस योजना में पूर्व में ही कई बार प्रस्ताव जा चुके हैं। योजना के मंजूर होने पर नगर क्षेत्र की आधी आबादी को शुद्घ पेयजल मिल सकेगा। पूर्व विधायक ड। शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि कई वर्षों से वह फेज टू योजना का अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयासरत थे। प्रकरण कई बार शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए। बताया सीएम पुष्कर सिंह धामी से पेयजल योजना की मंजूरी की मांग की थी। जापानी एजेंसी जेआईसीए ने पेयजल आपूर्ति के लिए 100 करोड़ रुपये की फेज 2 योजना के वित्तीय पोषण की सहमति दे दी है। इस योजना का जल्द ही सर्वे किया जाएगा। इसके बाद ओवर हेड टैंक निर्माण, लाइन विछाने का कार्य प्रारंभ शुरू होगा। बताया वर्तमान में नगर में आधे से अधिक क्षेत्र में टंकी के पानी की आपूर्ति नहीं होती। योजना के स्वीत होने पर लोगों को शुद्घ पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सकेगी। पूर्व विधायक ड़सिंघल, सुरेन्द्र चौहान, मुकेश कुमार, सरवन सिद्घू, सुधीर विश्नोई, राजकुमार गुम्बर, विनीत चौहान, गुरताज भुल्लर, ड़सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, देवेन्द्र चौहान, मनोज चौहान, अभिषेक चौहान आदि ने सीएम एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत का आभार जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *