सरकार सिर्फ सीएम बदलने में लगी हुई है : अरूणा

Spread the love

पौड़ी विधानसभा से की दावेदारी
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अरुणा कुमार ने कहा कि वह पौड़ी विधानसभा सीट से दावेदारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में प्रदेश सरकार ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। सरकार सिर्फ प्रदेश में सीएम बदलने में लगी हुई है। सरकार को जनता की कोई फ्रिक नहीं है।
पौड़ी पहुंची अरुणा कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आशीर्वाद रैली के जरिए जनता को एक बार फिर से छलने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और अस्पतालों की बदहाल हालत से जनता परेशान है। प्रदेश सरकार ने किसी भी जनहित के मुद्दे पर कार्य नहीं किया और सिर्फ सीएम बदलने में लगी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि अब आशीर्वाद रैली के जरिए एक बार फिर जनता को छलने की कोशिश की जा रही है। जनता को प्रदेश सरकार की नाकामियों की जानकारी देने के लिए खटीमा से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन होगा और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वह भी इस बार पौड़ी विधानसभा की आरक्षित सीट से दावेदारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *