झूठा आश्वासन देकर सरकार कर रही आंदोलन को कमजोर

Spread the love

आशा संगठन ने लगाया सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व में आश्वासन के बाद भी मांगों के निराकरण को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आशा संगठन ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि सरकार आशा को झूठा आश्वासन देकर उनके आंदोलन को कमजोर कर रही है। कहा कि आशा ने धरना को स्थगित किया है समाप्त नहीं
आशा संगठन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव के लिखित आश्वासन पर आशाओं द्वारा अपना धरना स्थगित किया गया है, लेकिन अब तक आश्वासन के तहत कोई सकारात्मकता नहीं दिखाई गई है। कहा कि शासन ने नवरात्रि के पहले दिन आशाओं को उनकी मांगों को लेकर खुशखबरी देने की बात कही थी, लेकिन सरकार की कार्यप्रणाली को देखकर लगता नहीं की वह आशा की समस्या को लेकर गंभीर भी है। कहा कि जब तक मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं होता आशा अपने कार्य पर वापस नहीं जाएंगी। कहा कि आशाओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द मांगों को लेकर सकारात्मकता नहीं दिखाई गई तो आंदोलन को दोबारा शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *