रुद्रपुर(। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड खटीमा के न्याय पंचायत खेतलसंडा खाम के अशोक फार्म, बागुलिया में सीडीओ दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में भव्य बहुद्देशीय शिविर लगाया। मुख्य अतिथि दर्जाधारी उत्तम दत्ता व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में 25 विभागों ने अपने स्टाल लगाए। 1538 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा 655 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच की गई। 45 बीपीएल व 20 जॉब कार्ड बनाए गए, शिक्षा विभाग द्वारा 05 छात्राओं को साइकिल चेक, 2 को ड्रेस वितरण, कृषि विभाग द्वारा 1 लाभार्थी को 4 लाख का ट्रैक्टर खरीद अनुदान चेक, 3 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए, पशुपालन विभाग द्वारा 173 को जानकारियां दी व दवा वितरण, उद्यान विभाग द्वारा 14 लाभार्थियों को बीज और उपकरण वितरण, डेरी विभाग द्वारा 23, मत्स्य विभाग द्वारा 24 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जबकि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 75 लोगों को जानकारियां दी। ऊर्जा निगम द्वारा 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र राणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, एडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान, नोडल अधिकारी/मुख्य शिक्षाधिकारी के एस रावत, ईई एमआई सुशील कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जीएम दुग्ध राजेश मेहता, परियोजना अधिकारी उरेडा संदीप सैनी आदि रहे।