सरकार पौड़ी की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं : नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम पर सवाल उठाए है। कहा कि पौड़ी शहर कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण शहर वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार को समस्याओं के निस्तारण कैसे किया जा सके इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शासन व प्रशासन से शहर की समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है।
शनिवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम चला रही है, लेकिन शहर में कई समस्याओं से शहर वासी परेशान है। सरकार इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पौड़ी शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि पौड़ी के निर्माणाधीन बस अड्डे का 23 सालों से काम चल रहा है। अभी तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। नगर पालिका प्रशासन कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने में नाकाम साबित हो चुकी है। नगर पालिका पौड़ी मुख्यधारा से भटक चुकी है। जिससे शहर वासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि शहर के जिला अस्पताल की स्थिति बदहाल बनी हुई है। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, मनमोहन सिंह, उपेंद्र रावत, गोपाल नेगी, युद्धवीर रावत, अर्जुन गोदियाल, अनीता रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *