रैली निकालकर फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि मामले की सीबीआई जांच कर बेटी को न्याय दिलवाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।
सोमवार को दुगड्डा में आक्रोश रैली निकालकर सरकार का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष विकास नेगी व पूर्व ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार अंकिता को न्याय दिलवाने की मांग उठा रही है। भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा केवल एक जुम्ला है। कहा कि अंकिता मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन, सरकार इन नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पहाड़ की बेटियों के साथ किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विमल बिष्ट, प्रभारी साबर सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह भंडारी, कुंदन सिंह, रविंद्र सिंह, रूपेंद्र नेगी, सुरेंद्र गुसाईं, हरेंद्र सिंह, जावेद, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *