नजूल पर मालिकाना हक को लेकर उठाया गया सरकार का कदम सराहनीय रू अरोरा

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नजूल पर मालिकाना हक को लेकर जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। जिन्होंने इस मामले को विधानसभा तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। रविवार को सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अरोरा ने कहा कि नजूल का मामला कैबिनेट में पास हो जाने से साफ हो गया है कि भाजपा ही गरीबों की हितैषी है और इसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। वह पिछले काफी समय से सरकार के साथ संपर्क में थे और लगातार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अपनी बात रख रहे थे। नगर निगम चुनाव के दौरान भी उन्होंने यह मामला पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने रखा था और इसके बाद सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी में भी उन्होंने अपने सुझाव गरीबों के हित में रखे थे। पूर्व सीएम रावत ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही इस पर नीति बनाई जाएगी। मामला रुद्रपुर के हजारों परिवारों से जुड़ा था तो सरकार ने भी यह मामला कैबिनेट में रखा और इसके पास कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *