राज्यपाल ने किया राजभवन की कर्मचारी आवासीय कलोनी का निरीक्षण

Spread the love

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन की कर्मचारी आवासीय कलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलोनी को साफ एवं स्वच्छ रखा जाय। राज्यपाल ने पूरी कलोनी का भ्रमण करते हुए निवासरत लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कलोनी को साफ रखना कलोनीवासियों की भी जिम्मेदारी है, स्वयं भी साफ-सफाई का ध्यान रखें। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा की कलोनी के समीप नाले व खाली जगह की सफाई कर वहां लैंडस्केपिंग के लिए संभावना तलाशें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कलोनी में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। इसके बाद उन्होंने राजभवन के अतिथि गृह और आई़आऱबी बटालियन के बैरक का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *