11वें दिन भी जारी रहा तड़ागताल के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन

Spread the love

अल्मोड़ा। मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। तड़ागताल विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने सोमवार को भी शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर नरेंद्र गिरी की अध्यक्षता में हुई आम सभा में वक्ताओं ने शासन प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। कहा कि 11 दिनों से ग्रामीण क्रमिक अनशन पर हैं। लेकिन अब तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां 11 वे दिन समिति से जुड़े अर्जुन सिंह नेगी, राहुल नेगी, मनोज मेहरा, आशीष मेहरा, ललित मेहरा क्रमिक अनशन में बैठे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *