र्केट में होली मिलन समारोह में जम कर उड़ा गुलाल

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेध कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना की ओर से जीएमएस रोड़ स्थित चांद वालिया गार्डन्स में आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने रंगों व फूलों से जम कर होली खेली गई। पार्षद सुमित्रा ध्यानी व देवकी बिष्ट ने भी कुमाउनी होली गाई व सलीम अंसारी व कैलाश वाल्मीकि ने काव्य पाठ कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग जमकर थिरके। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारी विविधता में एकता है जो हमको विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उनको होली दीपावली के साथ साथ ईद व क्रिसमस के त्योहार मिले हैं। उन्होंने कहा कि असली होली तभी है जब हम अपने अंदर विद्यमान पूर्वाग्रहों , घृणा, काम ,क्रोध, मोह जैसी बुराइयों को होलिका दहन के साथ दाह कर दें व अगले दिन साफ मन व पवित्र हृदय को प्रेम के रंगों से रंग दें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, पूर्व पार्षद जगदीश धीमान, ब्लक प्रेमनगर अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, ब्लक यमुना कालौनी प्रमोद गुप्ता व ब्लक कांवली अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पिया थापा , प्रदेश सचिव मंजू त्रिपाठी, जया गोलानि, सुशीला शर्मा, घनश्याम वर्मा, राजेन्द्र धवन, अनिल बस्नेत, राजीव थापा व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *