दीपावली पर किया हवन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ धर्मजागरण समंवय विभाग कोटद्वार जिला इकाई की ओर से दीपावली पर्व में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने यज्ञ कर देश की सुरक्षा के लिए कामना की।
बुधवार को संघ कार्यालय पदमपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संयोजक विकास पंत ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ द्वारा समाज की सुख स्मृद्धि के लिये हवन किया गया। साथ ही दीपोत्सव मिलन कार्यक्रम भी किया गया। कहा कि दीपावली हिंदूओं का पवित्र त्योहार है। जिससे सभी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस दौरान उन्होनें सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएें देते हुए दीपावली शांति पूर्ण ढंग से मनाने की भी अपील की। इस मौके पर विभाग संयोजक रविंद्र नेगी, जिला संयोजक विकास पंत, सांस्कृतिक प्रमुख कमलकांत देवलिया, आकाश बडोेला, दुर्गेश केथोला, प्रांत संयोजक सक्षम कपिल रतूड़ी, नगर संपर्क प्रमुख राजेश जोशी, शांति स्वरूप नैनवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *