ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढके

Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद में तीन दिनों के खराब मौसम के कारण ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं, वहीं निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी जमकर बर्फबारी हुई। शनिवार को चटख धूप खिलने के बाद बर्फ से ढकी जिले की खूबसूरत चोटियां सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
जिले में लगातार तीन दिन से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित रहा। गंगाघाटी में गंगोत्री धाम सहित मुखबा, हर्षिल, धराली, डोडीताल, दयारा आदि पर्यटकों स्थलों पर जमकर बर्फबारी हुई। वहीं यमुनाघाटी में यमुनोत्री धाम सहित कालिंदी पर्वत, खरसाली, राड़ी टप, बौखनाग टिब्बा, मोरी के गोविन्द वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र, सांकरी, जरमौला, हरकीदून आदि बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। ऐसे में पर्यटकों में उत्साह बना हुआ है। दिसंबर शुरुआत में हुई बर्फबारी को सेब की फसल के लिए भी लाभकारी माना जा रहा है, जिससे काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *