अंगद के पैर को हिला नहीं पाये रावण के वीर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : कीर्तिनगर ब्लॉक के मायादेवीखाल में 70 सालों से चल रही रामलीला में शुक्रवार रात को अंगद-रावण संवाद लीला का शानदार मंचन किया गया। इस दौरान राम शिविर से रावण को समझाने के लिए अंगद को रावण के दरबार में भेजा जाता है। जहां पर अंगद, रावण को सीता माता को सम्मान सहित लौटाने एवं राम की शरण में जाने का सुझाव देते हैं। लेकिन रावण अपने अभिमान में अंगद का अपमान करता है। रावण के अभिमान को चूर करने के लिए अंगद उसके दरबार में अपना पैर जमा देते हैं और रावण को अपने वीरों से पैर उठाने की चुनौती देते हैं। कोई भी अंगद का पैर हिला नहीं सकता है। अंगद की भूमिका में राहुल बंगवाल एवं रावण की भूमिका में वीरेंद्र बंगवाल ने शानदार अभिनय किया। आयोजन में चंडी प्रसाद, ऋषिराम, अजय सेमवाल, चंद्रप्रकाश बंगवाल, सक्षम बंगवाल, शिवम, रोहित, सुरेंद्र, आशीष, अमित, गौरव, राधाकृष्ण, संजू, श्रेयष, अनुज, भाष्कर, अभिषेक आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *