नपेंगे नवजोत सिद्घू? पार्टी विरोधी रुख पर हाईकमान ने लिया संज्ञान, अनुशासन समिति को भेजा मामला

Spread the love

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्घू की मुश्किलें चुनाव में हार के बाद से बढ़ती ही जा रही हैं। अब कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। उन्होंने सिद्घू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। अब पार्टी नेतृत्व ने भी मामला अनुशासन कमिटी को भेज दिया है।
पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा और प्रभारी हरीश चौधरी ने हाई कमान से कहा है कि सिद्घू के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। नवजोत सिंह सिद्घू की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद सिंह बरार ने उन्हें नोट भी लिखा है।
बरार ने लिखा था, मैंने पाया है कि चुनाव से पहले ही सिद्घू लगातार पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्घू कई बार दूसरी पार्टी के नेताओं की तारीफ भी करते हैं। वहीं कांग्रेस से प्रशांत किशोर की बात न बनने के बाद भी उन्होंने पीके के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना पुराना दोस्त बताया था।
प्रशांत किशोर के श्जन सुराजश् वाले ट्वीट के बाद भी सिद्घू ने इसपर जवाब दिया था। उन्होंने कहा, पहला कदम ही आधी लड़ाई जीतने के बराबर होता है मेरे दोस्त। अच्छी शुरुआत हो तो परिणाम भी अच्छा ही होता है। आपके संविधान के प्रति विश्वास को सलाम है। लोगों को उनकी ताकत वापस दिलाना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *