जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक मुख्यालय में पिछले 17 दिन से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आशा वर्कर ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस दौरान आशा वर्कर संगठन कीर्तिनगर की अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी ने कहा कि इतने दिनों से धरना प्रदर्शन के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। कहा सरकार की ओर से की जा रही इस तरह की उपेक्षा उनके साथ अन्याय है। इस मौके पर अनीता, प्रभा, सीता, गणेशी, शांति, बीना, दीपा, कुसमा, सुनीता, मकानी, रीना, रूकमा, सुंदरी आदि मौजूद रहे।