आंधी-तूफान से गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Spread the love

 

पिथौरागढ़। जौलजीबी-मुनस्यारी एनएच के करीब मदकोट मुख्य बाजार में आंधी-तूफान से पीपल का एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। लेकिन इससे चार वाहनों व दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पेड़ हटाने में कामयाबी हासिल की।
मंगलवार को मदकोट मुख्य बाजार में आंधी-तूफान से पीपल का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से बाजार में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। जबकि कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि लोग इसकी चपेट में नहीं आए, जिससे हादसा टल गया। इस दौरान यहां हड़कंप मचा रहा। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं कई वाहनों के शीशे टूट गए। इस दौरान बाजार में वाहनों की आवाजाही ठप रही। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आधे घंटे बाद तूफान शांत हुआ, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *