मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : सतपुली स्थित दंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान कीर्तन भी किया गया।
मधु गंगा एवं नायर नदी के संगम पर मूर्ति को नहला कर मंत्र उच्चारण के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। स्थानीय व्यापारी सोबन सिंह पुंडीर द्वारा अपने परिवारजनों की स्मृति में दंगलेश्वर मंदिर परिसर में हनुमान जी का भव्य मंदिर बनवाया गया है। जिसमें बृहस्पतिवार को हनुमान जी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में दंगलेश्वर मंदिर पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन एवं अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर दंगलेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, पूर्व शिक्षा विद गंगा सिंह बिष्ट, रणधीर सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, जितेंद्र पुंडीर समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *