विज्ञान के महत्व की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आयोजित चार दिवसीय विज्ञान के सरल प्रयोग कार्यशाला में छात्रों को विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद व समाज सेवा एवं शिक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन छात्रों को विज्ञान के विभिन्न चमत्कारों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को ध्वनि, पानी से संबंधित कई विषयों के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राकेश इष्टवाल, समिति के संरक्षक पी एन गोस्वामी, प्रमोद कुमार, रवि खुगशाल, ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश डोबरियाल, राइका के प्रधानाचार्य राम अवध आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *