जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने कि लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन पौड़ी में विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नोडल ऑफिसर स्वीप प्रशान्त आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार का सद्पयोग करने तथा नये मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु लगातार जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलायें। कहा कि नये मतदाता जो 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष के पूर्ण होने वाले हैं, उनका फार्म 6 भरकर निर्वाचक नामावली में नाम आवश्यक रूप से दर्ज करायें, ताकि वे निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक आदर्श नागरिक के रूप में निर्वाचन के सफल संपादन में अपना सहयोग प्रदान कर सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थनों पर मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर लगायें और पम्मलेट आदि प्रचार सामाग्री के माध्यम से मतदाताओं जागरूक करें। इस अवसर पर उनके द्वारा बूथ लेवल पर ईएलसी का गठन और ब्लॉक लेवल पर कोर कमेटी का गठन भी किया गया। बैठक में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी शैलेश भट्ट, एडीपीआरओ पौड़ी नितिन नौटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।