जम्मू-कश्मीर की घटना चिंताजनक : पूर्व सैनिक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जम्मू-कश्मीर की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि उत्तराखंड के राज्यपाल को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही आतंकी कैंपों पर भारत की सेना बमबारी करती रहे तभी आतंकवाद पर विराम लग सकता है।
बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि कोटद्वार रेलवे स्टेशन में व्यवस्थित रूप से ट्रेनों का संचालन न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही रेलवे स्टेशन पर धरना देंगे और केंद्रीय रेल मंत्री से पर्याप्त संख्या में ट्रेनों के संचालन की मांग करेंगे। इस मौके पर कैप्टेन सीपी डोबरियाल, जितेंद्र सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, गोपाल सिंह नेगी, अनूप सिंह बिष्ट, बलवान सिंह रावत, उमेश चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, संजीव द्विवेदी, संजय बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *