बारिश से गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी

Spread the love

नई टिहरी। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से अलकनंदा नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिसके बाद गंगा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग की टीम गंगा के बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाये हुए है। केंद्रीय जल आयोग सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे से अलकनंदा का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया था, जो करीब साढ़े तीन बजे तक छह मीटर तक बढ़ गया था। जिसके बाद गंगा का जलस्तर करीब 461 मीटर पहुंच गया है। वहीं अलकनंदा में जल स्तर बढ़ने से भागीरथी का प्रवाह रुक गया है। संगम स्थल के मुख्य घाट डूबने के बाद गंगा का जलस्तर श्राद्ध भवन तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *