संस्था ने विद्यार्थियों को दी प्राथमिक उपचार की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किगडम ऑफ हेवन चाइल्ड कियर संस्था की ओर से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को प्राथमिक उचार के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को फास्ट फूट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक नवीन मैसी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। निधि मैसी ने बच्चों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक किया। कहा कि प्रत्येक घर में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स होना चाहिए। हाथ कटने पर हमें गंदे कपड़े का प्रयोग नहीं करना है। बल्कि चिकित्सक की सलाह लें और उसे या फिर कटे हुए स्थान को डेटोल से साफ करें। उन्होंने बच्चों को जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की। इस मौके पर गीता वर्मा, सोनिया, अर्पिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *