संस्था ने मैधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नन्ही दुनिया, भावी राष्ट्र संगठन के सदस्यों की ओर से संस्था का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्था ने मैधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बालासौड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देउसे महामंत्री रमाकांत कुकरेती ने कहा कि संगठन विश्व पर्यावरण से लेकर सामाजिक पर्यावरण तक कार्य कर रहा है। संबधित क्षेत्रों में कार्य करते हुए संगठन ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। संगठन संस्थापक आरबी कंडवाल ने कहा कि भविष्य में संगठन अपने कार्यों का विस्तार करते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेगा। तत्पश्चात संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, रिया चौहान, प्रकाश कुमार, प्रशांत जखमोला, उज्जवल लखेड़ा, वैशाली, प्रिया, मीना, मोनिका, दिनेश चौधरी, नंदन सिंह नेगी और डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *