संस्था ने ग्रास्टनगंज में किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरेला पर्व के तहत कल्पतरु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्था ने अन्य लोगों को भी पौधा रोपण के प्रति जागरूक किया। कहा कि हमें पौधा रोपण के साथ ही उसके संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।
संस्था की अध्यक्ष कल्पना मजेड़ा के नेतृत्व में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीस से अधिक छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना मजेड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। कहा कि हमें केवल पौधा रोपण तक ही सीमित नहीं रहना है। बल्कि, पौधों के बड़े होने तक की जिम्मेदारी भी हमें ही निभानी है। कहा कि हरेला पर्व पर संस्था लगातार पौधा रोपण अभियान चला रही है। साथ ही पौधा रोपण के लिए आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। संस्था ने आम, लीची, जामुन, इमली सहित अन्य प्रजाति के पौधा का रोपण किया। इस मौके पर कलावती बिष्ट, दीपा, सुषमा, सुशीला, विमला, शांति, शीशपाल, कमल बिष्ट, सतीश चंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *