महिलाओं का हित सरकार की प्राथमिकता: आशा नौटियाल

Spread the love

भारतीय महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों को लेकर कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को योजनाओं का बेहतर लाभ मिले इसके लिए कार्यकत्र्ताओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।
गुरुवार को कोटद्वार पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए आशा नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड को बेहतर प्रदेश बनाने के लिए सरकार लगातार अपना योगदान दे रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकार घसियारी जैसे कई योजनाएं लेकर आई है। महिलाएं योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का स्वरोजगार भी शुरू कर सकती है। सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने के लिए तीस प्रतिशत आरक्षण भी लागू किया। कहा कि प्रदेश के जिला मंडल, बूथ स्तर पर भी महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, शशि केष्टवाल, पूनम खंतवाल, अनीता आर्य, रेनू उनियाल, मानेश्वरी बिष्ट, आशा बनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *