नजर नहीं आ रहा बाघ, बछिया को बनाया निवाला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड नैनीडांडा के प्रभावित गांव में लगातार बाघ की दहशत बढ़ती जा रही है। 21 अक्टूबर से ग्रामीणों को कहीं भी बाघ नजर नहीं आया। वहीं, गांव में हल्दूखाता-नैनीडांडा के मध्य मुजरा बैंड में एक बछिया को अपना निवाला बना दिया।
नैनीडांडा क्षेत्र में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही। कुछ दिन पूर्व प्रभावित क्षेत्र में विद्यालयों को भी खोल दिया गया। लेकिन, ग्रामीणों में अब भी बाघ की दहशत बरकरार है। शाम ढलते ही ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, अभिभावक अपने बच्चों को स्वयं ही स्कूल ले जाने व छोड़ने के लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *