‘द केरल स्टोरी 2 ने दूसरे मंडे भी मचाया गदर, 11 दिनों में 17 फीसदी से ज्यादा कमा डाला प्रॉफिट?

Spread the love

‘द केरल स्टोरी 2 यह साबित कर रही है कि रेलिवेंट कंटेंट कभी निराश नहीं करते! अपने कॉनट्रोवर्शियल सब्जेक्ट के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. उल्का गुप्ता स्टारर इस सोशल ड्रामा ने अपने पहले 10 दिनों में शानदार परफॉर्म करते हुए न केवल अपनी पूरी लागत वसूल कर ली है बल्कि अब ये प्रॉफिट भी कमा रही है. इसी के साथ जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2Ó बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि कानूनी मुश्किलों से निकलने के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 75 लाख से खाता खोला था. हालांकि इसके बाद दूसरे दिन से इस फिल्म ने रफ्तार बढ़ाई और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद इस फिल्म ने 8वें दिन 2.7 करोड़ कमाए. फिर 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा और 10वें दिन की कमाई 3.3 करोड़ रुपये रही. वहीं अब दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2Ó ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल नेट कमाई 34.70 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं ‘द केरल स्टोरी 2Ó का भारत में 11 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 40.61 करोड़ रुपये हो गया है.
28 करोड़ के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर ली है और निर्माताओं को मुनाफा देना शुरू कर दिया है. फिलहाल, इसने 17 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा लियाया है और 2026 में बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अब इसे बॉर्डर 2 के 31.5त्न मुनाफे को पछाड़कर आगे निकलने के लिए कुल 36.82 करोड़ रुपये कमाने होंगे. फिलहाल, यह अपने लक्ष्य से लगभग 3 करोड़ रुपये पीछे है. उम्मीद है कि मंगलवार तक फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *