द केरला स्टोरी 2 ने नौवें दिन किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कर डाली इतनी कमाई

Spread the love

द केरला स्टोरी 2 रिलीज से पहले से ही खबरों में हैं. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. फिल्म को एजेंडा फिल्म बताया गया. द केरला स्टोरी को ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं. अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिल रही है. आइए डालते हैं द केरला स्टोरी 2 के कलेक्शन पर नजर.
सैकनिल्क के मुताबिक, द केरला स्टोरी 2 ने दूसरे शनिवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. लेकिन अगर फिल्म ने नौवें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है. तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 29.40 करोड़ हो गया है.
फिल्म को नौवें दिन 15.13 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शोज में फिल्म को 8.03 परसेंट, दोपहर के शोज में 14.24 परसेंट, शाम के शोज में 14.82 परसेंट और रात के शोज में 23.44 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
बता दें कि द केरला स्टोरी 2 ने सिर्फ 75 लाख से ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 520 परसेंट की ग्रोथ दिखी. फिल्म ने 4.65 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.9 करोड़ रहा. आठवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए थे.
इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जुन सिंह औजला लीड रोल में हैं. फिल्म में तीन ऐसी लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें दूसरे धर्म के लड़कों से प्यार होता है और वो घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर लेती हैं. इसके बाद वो अपनी जिंदगी में परेशानियों का सामना करती हैं.
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *