विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ने सिनेमाघरों में दम दिखाना शुरू कर दिया है। विवादों में फंसी फिल्म को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है जिसकी बदौलत इसने वीकेंड पर जबरदस्त दम दिखाया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। अब तीसरे दिन की दमदार कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 75 लाख रुपये से खाता खोला था। अगले ही दिन, यानी शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन, यानी रविवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है जिसके बाद कुल कारोबार 10.40 करोड़ रुपये हो गया है। 3 दिनों के अंदर हुई फिल्म की यह कमाई निर्माताओं के लिए बड़ी राहत की बात है।2023 में, अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज हुई थी जिसे टक्कर देने से दूसरी किस्त पिछड़ गई है। दरअसल, पहली किस्त ने अपने शुरुआती 3 दिनों में 35.43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि दूसरी किस्त इन आंकड़ों से काफी पीछे रह गई है। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी 2 में, अभिनेत्री उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदार में दिखाई दी हैं।
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है. फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई इसी के साथ इसकी कमाई भी खास नहीं हुई है. बता दें कि इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 1.15 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म की 17 दिनों की भारत में कुल कमाई अब 65.15 करोड़ रुपये हो गई है.
अनुभव सिंह के डायरेक्शन में बनी और तापसी पन्नू स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा अस्सी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई. इस फिल्म की शुरुआत काफी ठंड़ी हुई थी और फिर पहले हफ्ते में भी इसका कलेक्शन सिर्फ 6.95 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद 8वें दिन इसने 45 लाख रुपये कमाए और 9वें दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. इसके बाद 10वें दिन यानी दूसरे संडे को फिल्म ने 48 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की टोटल कमाई 8.48 लाख रुपये हो चुकी है.
सनी देओल की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों के आगे भी डटी हुई है. दिलचस्प बात ये है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं और ये अब भी नोट कमा रही है. हालांकि इसका कलेक्शन अब काफी कम हो चुका है. बता दें कि बॉर्डर 2 ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 38वें दिन यानी छठे संडे को 25 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 38 दिनों की कुल कमाई अब 327.55 करोड़ रुपये हो गई है.
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. ये फिल्म भी रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी कमाई कर रही है और बॉर्डर 2 को बराबर की टक्कर दे रही है. हालांकि इसकी कमाई भी काफी कम हो चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मर्दानी 3 ने पांचवें संडे यानी 31वें दिन 24 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इस फिल्म की 31 दिनों की टोटल कमाई अब 49.29 करोड़ रुपये हो गई है.
००