उत्तराखंड

अशोक का लाइसेंसी पिस्टल भी लूट ले गए हत्यारे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुड़की। जमीनी विवाद में हुए अशोक सैनी हत्याकांड के समय मृतक अशोक के पास उनका अपना लाइसेंसी पिस्टल भी था। लेकिन उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल निकालने तक का समय नहीं मिला। पीड़ित पक्ष की माने तो हत्या के बाद आरोपी अशोक का पिस्टल भी लूट ले गए। अशोक की पत्नी सुनीता ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर के बहादुरपुर खादर निवासी सुनीता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति अशोक सैनी ने बस अड्डे पर 180 फिट का एक प्लॉट खरीदा था। इसके बगल में गांव के अमरेश का प्लॉट है। वह अपने प्लॉट में मकान बनवाते समय वह अशोक वाले प्लॉट के कुछ हिस्से पर भी निर्माण करा रहा था। अशोक ने मौके पर पहुंचकर मना किया, तो अमरीश पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। तहरीर में बताया गया है कि घटना के समय झगड़े की संभावना को देखते हुए अशोक अपना लाइसेंसी पिस्टल साथ ले गए थे। लेकिन अचानक हुए हमले में उनको बचाव के लिए पिस्टल निकालने तक का मौका नहीं मिला।आरोप है कि हत्या के बाद वे लोग अशोक का पिस्टल व उसके दो मोबाइल भी लूटकर ले गए। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया की तहरीर पर अमरीश पुत्र सुमेर चंद, उसके भाई गुरमीत और परिवार के राजीव पुत्र कंवरपाल, कंवरपाल पुत्र बारी व पंकज पुत्र साधुराम सभी निवासी बहादरपुर खादर के खिलाफ हत्या और लूट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!