मनमोहक भजनों पर झूमें श्रद्धलु

Spread the love

कोटद्वार पहुंची अंखड ज्योति का किया गया भव्य स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। खाटू धाम राजस्थान की ओर से भारत भ्रमण पर निकली अंखड ज्योत के कोटद्वार पंहुचने पर श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया। इस दौरान गोविंद नगर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
अंखड ज्योत के कौड़िया पंहुचने पर समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा से उसका स्वागत किया, साथ ही अंखड ज्योत का भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर परिक्रमा कराई। उसके उपरांत ज्योत गोविंद नगर स्थित बारातघर में पहुंची। जहां समिति के संरक्षक रतन अग्रवाल, सचिव मनोज कंसल, राजीव अग्रवाल, नीरज गुप्ता द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ज्योत जलाकर प्रभु का आहवान किया गया। उसके बाद विजय गोयल, विष्णु बाबरा व गिरिराज शरण द्वारा ‘गर जोर मेरा चाले, हीरा मोतिया से लू नजर उतार’ .., ‘म्हारा रहे बालाजी सालासर वालों’..,व अन्य भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर वाचस्पति दीक्षित, संजीव कर्णवाल, संजय मित्तल, नवीन अग्रवाल, अनूप बंसल, मनमोहन अग्रवाल, राहुल, मयंक गुप्ता, नवीन गुप्ता, अनिल पाण्डे, अशोक, सुनील सैनी, गिरिजेश अग्रवाल, हिमांशु बंसल, नरेंद्र मित्तल, जीवन जैन, दिनेश अग्रवाल, राम प्रसाद, शुभम गुप्ता, दीपक गोयल, नवीन गोयल, रामानन्द अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संजीव गोयल, अवधेश अग्रवाल, महेश गर्ग, हेमंत गंगवानी, राजीव गोयल, राधेश्याम शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *