देवाल के घेस गांव में हुआ जीओ टावर का भूमि पूजन

Spread the love

चमोली। देवाल विकास खंड के घेस गांव के ग्रामीण इस संचार क्रांति के युग में भी मोबाइल सेवा से वंचित है। मंगलवार को देवाल के प्रमुख ड़ दर्शन दानू ने घेस गांव भरतपुर में जीओ के टावर का भूमि पूजन कर टावर निर्माण का कार्य विधिविधान से शुरुआत की है। टावर के निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र की जनता ने खुशी का इजहार किया है। पिछले लम्बे समय से ग्राम पंचायत घेस हिमनी बलाण पिनांऊ की जनता क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग करते आ रहे। आखिरकार देवाल के प्रमुख दर्शन दानू ने घेस के भरतपूर में टांवर का भूमि पूजन कर टावर निर्माण का श्रीगणेश किया है। प्रमुख ने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो नए वर्ष में घेस के ग्रमीणों को मोबाइल सेवा मिल जाएगी। इस मौके पर प्रधान कलावती देवी, क्षेपंस रेखा घेसवाल, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र सिंह खत्री, रेमश गड़िया, कमल सिंह, उप प्रधान धन सिंह, मेहरवान सिंह बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, अर्जुन दानू, बादर सिंह, कंचन, मदन सिंह, गोपाल दानू, पुष्कर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *